पानी-बिजली की आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : उपायुक्त
रांची, जून 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। गर्मी में आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि पेयजल व विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का तुरंत निष्पादन होना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाहरणालय में बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता और विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने ये निर्देश दिए। बैठक में खराब नलकूपों और जलमीनारों की मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने मरम्मत से संबंधित शिकायतों की नियमित निगरानी के लिए प्रभावी ट्रैकिंग प्रणाली विकसित करने को कहा। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन की योजनाएं समय पर पूरी करें : डीसी उन्होंने कहा कि अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.