गोपालगंज, जून 26 -- कुचायकोट। खजुरी पांडेय टोला गांव में शुक्रवार की सुबह बारिश के पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी अली हुसैन व कृष्णा प्रसाद को आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दोनो पक्ष से स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...