पानी बहाने के विवाद में रोड़ेबाजी, किशोरी घायल
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधेपुरा गांव में सोमवार की शाम पानी बहlने से रोकने पर दूसरे पक्ष ने रोड़ेबाजी कर दी, जिससे एक किशोरी जख्मी हो गई। पीड़ित जितेंद्र महतो ने बताया कि उसकी पोती का पत्थर लगने से सिर फट गया। उसका पीएचसी में इलाज कराया उसके बाद थाने में लिखित शिकायत की, जिसमें पड़ोस के तीन लोगों को आरोपित बतनाया। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.