पानी बरसने से खिले किसानों के चेहरे
लखनऊ, जुलाई 10 -- मानसून की पहली अच्छी बरिश से बुधवार को किसानों के चेहरे खिल गये। किसानों ने धान की रोपाई की। वहीं खेतों में पानी रोकने के लिए किसानों ने दिनभर फावड़ा चलाया। तीन बीघा धान की रोपाई कर रहे किसान बिपेंद्र ने बताया कि अच्छी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की रोपाई शुरू कर दी है। खेत में पानी भरना काफी महंगा हो जाता। बारिश धान के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश से बागवान भी काफी प्रसन्न दिखे। आम की फसल अंतिम दौर में है, इस बारिश से पेड़ो को संजीवनी मिल गयी है। मवई गांव के बागवान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पानी बरसने से चौसा आम में स्वाद व रंगत आ जायेगी। यह भी पढ़ें- मानसून की दस्तक से किसानों के चेहरे खिले, पूर्वी इलाकों में शुरू हुई धान की रोपनी यह भी पढ़ें- Bagpat News: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, खेकड़ा क्षेत्र में धान की रोपाई जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.