रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। पानी बचाने के लिए आप सभी की जरूरत सरकार को है और मिलकर सामूहिक रणनीति तैयार करनी होगी। यह बातें जल संसाधन सह अल्पसंख्यक कल्याणमंत्री हफीजुल हसन ने कही। वे शुक्रवार को रांची स्टेशन स्थित होटल में हुई एक दिवसीय सुजलाम झारखंड 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। आयोजन सस्टेनेबल कॉमर्स फोरम ने किया था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंत्री ने कहा कि पानी की स्थिति झारखंड में पहले से बेहतर है। यह भी स्थिति रही है कि मोटर पंप भाड़ा में लेकर लोगों को खेत पटाना पड़ा था। नए पद्धति से पानी को कैसे बचा सकते हैं, इसके लिए आप सभी की जरूरत है। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक स्रोत को सही इस्तेमाल कर जीवन के लिए बनाएं बेहतर विकल्प : कुलपति उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चेक डैम बनवाए जा रहे हैं, ल...