मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर। सीबीएसई स्कूलों के छात्र पानी बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। सीबीएसई ने सभी स्कूल के प्राचार्यों को अपने यहां जल बचाने के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके तहत छात्रों को पानी बचाव की शपथ भी दिलायी जाएगी। शिक्षक भी पानी बचाने की शपथ लेंगे। सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि स्कूल अपने यहां जल संचयन के कार्यक्रम को कराने के बाद उसकी रिपोर्ट भी भेजें। यह कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत शिक्षकों को स्कूल के नजदीकी गांवों में जाकर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- पीएएस में जल पखवाड़ा ने जगाई जिम्मेदारी की चेतना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.