पानी पी रहे युवकों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर
गंगापार, अप्रैल 20 -- थाना क्षेत्र के भलुहा गांव के पास सोमवार दोपहर में सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर पानी पी रहे दो युवकों को एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी कोरांव लाया गया बाद में गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राम सिंह और हर्ष सिंह निवासी साजी थाना कोरांव गांव के सामने से गुजर रही कोरांव मांडा रोड मार्ग पर सोमवार दोपहर पानी पीते एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों का पैर टूट गया। सीएचसी के डॉक्टरों ने गम्भीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत, तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.