लखीमपुरखीरी, मई 12 -- रमियाबेहड,संवाददाता। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की कफारा चौकी अंतर्गत हौकना मटेरा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय किशोर की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हौकना मटेरा निवासी शोभित कुमार पुत्र सुरेश निषाद उम्र 10 वर्ष अपनी मां के साथ घाघरा नदी किनारे लकड़ी बीनने गया था। इसी दौरान शोभित को प्यास लगी और वह नदी किनारे पानी पीने पहुंचा। बताया जाता है कि पानी पीते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। मां ने बेटे को बचाने के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक शोभित नदी में डूब चुका था। घटना की सूचना ग्राम प्रधान बालक राम वर्मा ने पुलिस को दी। कफारा चौकी प्रभारी र...