पानी पीने को कहकर गया युवक बाइक समेत हुआ चंपत
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- खेत में चारा लेने गए युवक की बाइक पड़ोसी गांव का युवक पानी पीने जाने को कहकर मांग ले गया। इसके बाद वह कई घंटे वापस नहीं लौटा। बाइक मालिक ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के बरसोला कलां गांव के कुलदीप ने बताया कि बुधवार को वह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर अपने खेत को घास लेने बाइक से गया था। वहां पड़ोसी गांव सूरतनगर का कुलविंदर सिंह आया और बहुत तेज प्यास लगी होने की बात कहकर पानी पीने जाने के लिए कहकर बाइक मांगी। कुलदीप ने उसे अपनी पल्सर बाइक दे दी। इसके बाद कुलदीप उसके वापस आने का इंतजार करता रहा, लेकिन दो घंटे बाद भी कुलविंदर वापस नहीं आया, तब कुलदीप ने कोतवाली जाकर उसके खिलाफ बाइक चोरी करने की तहरीर दी। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.