उन्नाव, अप्रैल 21 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। खेत पर सिंचाई कर रहे भाई को खाना देने गई बहन सोमवार दोपहर पानी पीने के दौरान चल रहे पंपिंग सेट की कपलिंग में दुपट्टा फंसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो होश उड़ गए। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।मिट्ठूखेड़ा गांव की रहने वाली 15 वर्षीय शिव कन्या उर्फ मंथरा पुत्री सुरेश दोपहर खेत पर सिंचाई कर रहे भाई टिल्लू को खाना देने गई थी। इसी दरम्यान वह पंपिंग सेट में पानी पीने पहुंच गई। पानी पीने के दौरान ही अचानक उसका दुपट्टा पंपिंग सेट की कपलिंग में फंस गया। यह भी पढ़ें- किशोरी की फंदे से लटकती मिला शव जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका शिवकन्या तीन भाई और दो बहन में सबसे बड़ी थी। शिवकन्या की मौत से मां रेशमा, पिता सहित अन्य परिजन बेहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.