बरेली, अप्रैल 11 -- निर्माणाधीन मकान के नल में करंट आने से पानी पी रहे मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि खजुरिया जुल्फिकार गांव में इश्तियाक खान के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां नल के साथ ही मोटर भी लगा हुआ है। इसी गांव में रहने वाला सत्यपाल उनके यहां मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नल पर पानी पी रहा था और इसी दौरान करंट लगने से बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोग तत्काल सत्यपाल को प्रेमनगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौका मुआयना करके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.