फरीदाबाद, जून 4 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। छांयसा थाना क्षेत्र के गांव लहडोंला में सरकारी नलकूप से पेयजल लेने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं आपस में मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। जानकारी के अनुसार दो जून को सरकारी नलकूप से पानी लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। महिलाओं के बीच शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया और बाद में परिवार के अन्य सदस्य भी झगड़े में शामिल हो गए। यह भी पढ़ें- रंजिश में महिला को पीटा मारपीट के दौरान रणजीत नामक व्यक्ति घायल हो गया। उसे चोटें आने पर उपचार कराया गया।इसके बाद रणजीत ने चांदपुर पुलिस चौकी में शिकायत दी, ले...