देहरादून, जून 15 -- देहरादून के बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या के बाद भारी बवाल हुआ। दोषियों की गिरफ्तारी में देरी से भड़के लोगों ने दो हत्यारोपियों के घरों को फूंक दिया। हालात बेकाबू होते देखकर प्रशासन ने एक हत्यारोपी के मकान और दो दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। भीड़ से पुलिस की कई बार झड़पें हुईं। लोगों ने पुलिस पर दो बार पथराव किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के पीछे सिर्फ सिंचाई के पानी को लेकर हुआ विवाद ही अकेली वजह नहीं थी। दोनों परिवारों के बीच करीब दस वर्षों से चली आ रही सियासी प्रतिद्वंद्विता व रुपये के लेनदेन का विवाद भी प्रमुख कारणों के रूप में सामने आ रहा है। यह भी पढ़ें- इम्तियाज, यूनुस, शहबाज समेत 12 नाम; 40 से अधिक की भीड़, कैसे सुलगा देहरादून?चुनाव में विनोद के खि...