नई दिल्ली, मार्च 13 -- हाईटेक मशीनों से ड्रेनों की बढ़ेगी जल प्रवाह क्षमता, दिल्ली को मिलेगी जलभराव से मुक्ति- प्रवेश साहिब सिंह नई दिल्ली प्रमुख संवाददातादिल्ली में बड़े नालों की सफाई के लिए दिल्ली सरकार ने आधुनिक अम्फीबियस एक्सकावेटर मशीनों को उतारा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बडुसराय पुल (नजफगढ़ ड्रेन) और पंखा रोड ड्रेन पर इन मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पानी पर चलने वाली इन मशीनों से ड्रेनों की डी-सिल्टिंग, कचरा हटाने और जलकुंभी की सफाई का काम तेजी और प्रभावी तरीके से होगा। इससे पानी की निकासी बेहतर होगी और बरसात में जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि नजफगढ़ ड्रेन द...