पानी न मिलने से परेशान मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन
सहारनपुर, जून 15 -- अंबेहटा। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से परेशान मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को नगर पंचायत पर प्रदर्शन करते हुए पानी आपूर्ति की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने जल्द मोहल्ले के लोगों को पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पिछले एक माह से भी ज्यादा समय से नगर पंचायत का एक बोरिंग फेल होने के कारण मोहल्ल झाबरी के लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिसके चलते सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत के सभासद शमीम अंसारी, दानिश शफीक, लियाकत उर्फ भोला वह बसपा नेता डॉक्टर अब्दुल कादिर के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अधिकारी से तत्काल मोहल्ले में पानी आपूर्ति सप्लाई करने की मांग की। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा काफी दिनों से मोहल्ले के लोगों को टैंकर से पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.