पानी निकास को लेकर भिड़े दो पक्ष, गर्भवती महिला समेत तीन घायल
कन्नौज, मई 30 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के छोटे नगला गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में एक पक्ष की गर्भवती महिला अर्चना पत्नी अभिलाख तथा उनके ससुर इंस्पेक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.