रुडकी, अप्रैल 7 -- भगवांनपुर, संवाददाता। कस्बे में पानी की निकासी सही तरीके से न होने पर सड़कों पर पानी भरा है। जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पानी की निकासी कराए जाने की मांग की है। कस्बा भगवानपुर से रायपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो रही है और सड़क पर पानी बह रहा है। जिससे सड़क में भरे पानी से गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...