पानी निकासी विवाद में फरसा से हमला, वृद्ध घायल, प्राथमिकी
देवघर, मई 28 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़ गांव में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में एक पक्ष के वृद्ध व्यक्ति पर फरसा और लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने तथा महिला के गले से चांदी की सिकड़ी छीनने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित जागेश्वर महतो के आवेदन पर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित जागेश्वर महतो ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार शाम करीब तीन बजे गांव के ही सुभाष यादव, प्रफुल्ल यादव, राजीव यादव समेत परिवार की महिलाओं द्वारा नाली और बरसाती पानी के बहाव रोकने के लिए मिट्टी डाली जा रही थी। विरोध करते हुए कहा कि पिछले करीब 40 वर्षों से उसी रास्ते से पानी का बहाव होता आ रहा है और उसे नहीं रोका जाना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.