पानी निकासी विवाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य से मारपीट
गोरखपुर, मई 10 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बैरियाडीह गांव में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैरियाडीह निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील पासवान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शनिवार को पानी निकासी को लेकर गांव के नितेश पासवान उर्फ रितेश, सूरज पासवान और राजनाथ पासवान से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सुनील के चेहरे, कंधे और पीठ पर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.