भदोही, अप्रैल 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत ज्ञानपुर में पानी निकासी के लिए शीघ्र ही 40 लाख की लागत से नाला का निर्माण होगा। पुरानी बाजार के पास स्थित लालानगर मार्ग पर नाला निर्माण होने से नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। बारिश में जलजमाव की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। चालीस लाख की लागत से करीब तीन सौ मीटर लंबा नाला का निर्माण होगा। नगर पंचायत ज्ञानपुर के ईओ धर्मराज ने बताया कि पूर्व में शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए नाला निर्माण के लिए 40 लाख रुपया स्वीकृत हो गया है। डेंटर प्रक्रिया के बाद ही नाला का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ईओ ने बताया कि नाला के अभाव में नागरिकों को बारिश में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बरसात शुरू होते ही गली और सड़क पर गंदा पानी एकत्रित हो जाता था। ऐसे में नगर...