रुडकी, मार्च 2 -- भगवानपुर, संवाददाता।धीरमजरा गांव में पानी की निकासी को लेकर विवाद में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गत दिवस धीरमजरा गांव में पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एक पक्ष की ओर से धीरमजरा निवासी महिला सरोज ने राजू, बिजेंद्र, शुभम, आकाश, अजय और अक्षय सभी निवासी धीरमजरा, थाना भगवानपुर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.