कन्नौज, जून 3 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम सराय प्रयाग में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सराय प्रयाग निवासी राजकुमारी पत्नी अमर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 29 मई की शाम गांव के अमित पुत्र लाल सिंह, राजा पुत्र रामू, वीरू पुत्र पंजाबी तथा पंडित पुत्र हुकुम सिंह उसके दरवाजे पर आए और पानी निकासी के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की।राजकुमारी के अनुसार, बचाव के लिए आए किशन पुत्र संजय और कामिनी पुत्री जगन सिंह के साथ भी मारपीट की गई। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।...