कन्नौज, फरवरी 26 -- विशुनगढ़, संवाददाता। कस्बे में मुख्य मार्ग पर पानी निकासी के लिए नाली न होने से सडक़ पर जलभराव हो गया है, जिससे सडक़ तालाब नजर आने लगी है। ऐसे में लोगों का आवागमन दुश्वार बना हुआ है। सडक़ पर जलभराव से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ पर भरे गंदे पानी के कारण वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। वहीं पैदल चलने वालों को भी पानी में उतरकर रास्ता पार करना पड़ता है। कस्बे के नेम कुमार ने बताया कि पिछले करीब दो-तीन महीने से वह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पंचायत सचिव से इस समस्या को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। पाइप लाइन लीकेज की वजह से सडक़ पर जलभराव बना हुआ है। जिससे पूरी सडक़ तालाब नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि वह अब इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.