चंदौली, जून 6 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत असवारियां गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग झील में तब्दील हो गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है की इस मार्ग को ठीक करने को ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक इस समस्या का निदान नहीं किया गया। जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश हो या गर्मी, जाड़ा हर समय मार्ग पर पानी भरा रहता है। ग्रामीणों को पानी से होकर ही अपने गंतव्य को आना जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है की इस कार्य की कार्य योजना हर साल बनती है। लेकिन धन नहीं मिलने से कार्य नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों में बबलू वनवासी का कहना है समस्या का समाधान नहीं होने से काफ...