भदोही, अप्रैल 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पानी निकासी समेत अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के लोगों ने पत्रक सौंपा। मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र के सरायभाव सिंह में करीब 67 बीघा रकबा है। इसमें दशकों से प्रयागराज जिले के 25 गांव का पानी एकत्रित होता है। इससे पानी ओवर होकर बंधी विभाग द्वारा मनैण डे्रन से होकर एकौनी स्थित ताल में पहुंचता है। तीन सौ मीटर रास्ता न होने से जल जमाव की विकट समस्या खड़ी हो जाती है। पानी जमा होने से फसल भी चौपट हो जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों द्वारा जमीन ऊंचे दाम पर बेचने का भी प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए पानी निकासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.