पानी नहीं फिर भी जलकर का दे दिया नोटिस
शाहजहांपुर, जून 29 -- नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 विकासनगर के लोगों में गृहकर व जलकर के नोटिस जारी होने से नाराजगी है। वार्ड विकासनगर को जारी पंचवर्षीय कार्यकाल में नगर विस्तारीकरण के तहत नगर पंचायत में शामिल किया गया था। इससे पहले यह क्षेत्र ग्राम पंचायत इस्लामगंज का हिस्सा था। करीब 1100 वोटरो से अधिक आबादी वाले इस वार्ड के लोगों को उम्मीद थी कि नगर पंचायत में शामिल होने के बाद मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी, लेकिन अभी तक विकास कार्य गति नहीं पकड़ सके हैं। वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नगर पंचायत की पेयजल पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई है और न ही नियमित जलापूर्ति की कोई व्यवस्था है। इसके बावजूद नगर पंचायत की ओर से गृहकर के साथ-साथ जलकर जमा करने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पानी की सुविधा ही उपलब्ध नहीं कराई गई है तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.