मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधुबनी में सोमवार को नल जल के अनुरक्षक राकेश कुमार पर हमला कर जख्मी कर दिया गया। पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया है कि वह अपने घर पर बैठा था। इसी बीच आरोपित दिलीप कुमार आकर पानी चालू करने को कहा। इस पर उसने पानी चलाने का समय दोपहर दो बजे निर्धारित होने की बात बताई। इसी को लेकर दिलीप ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गया। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.