नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डाबड़ी इलाके में होली के दौरान पानी डालने को लेकर हुए विवाद में प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े आईटीबीपी जवान पर चाकू से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए 16 वर्षीय नाबालिग को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। दोनों घायलों को परिजनों ने आकाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित सुनील कुमार के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 118(1) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय सुनील कुमार पिछले आठ वर्षों से पीएमओ में तैनात हैं और राजापुरी स्थित सोम बाजार रोड की गली नंबर-2 में रहते हैं। चार मार्च को सुनील कुमार गली में पानी डालकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार कुछ युवकों पर उन्होंने पानी डाल दिया, जिससे युवक भड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.