कुशीनगर, जून 10 -- कुशीनगर। निज संवाददाता मोतीचक ब्लॉक के सिकटिया गांव के गडेरीपट्टी में स्थापित पेयजल की टंकी से खेतों की सिंचाई किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों द्वारा घर के नल से पाइप जोड़कर टंकी के पानी को सीधे खेतों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे टंकी का पानी समय से पहले खत्म हो जा रहा है और ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है।

पानी की टंकी का दुरुपयोग गडेरीपट्टी में स्थापित इस पानी के टंकी से मुहम्मदा, दुबौली और सिकटिया गांवों समेत आसपास के आधा दर्जन पुरवों में जलापूर्ति होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की हर घर जल योजना के तहत घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से स्थापित इस टंकी के पानी का दुरुपयोग होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से ग्राम...