बाराबंकी, अप्रैल 12 -- सिरौलीगौसपुर, संवाददाता। जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीकोटवाधाम में वर्ष 2014-15 मे बनी पानी टंकी में करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को टोंटी से पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं हुई। वर्तमान में भी गांव की मुख्य सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई। लेकिन अधूरा कार्य ही छोड़ दिया गया। जबकि कोटवाधाम जिले का सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। जहां प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार तथा पूर्णिमा को श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा का मेला लगता है। जिसमे कार्तिक पूर्णिमा,माघ की जन्म सप्तमी,तथा बैशाखी पूर्णिमा मे लाखों श्रद्धालु स्वामी जी के दर्शन पूजन को आते हैं। उन्हें पेयजल की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.