बरेली, जनवरी 25 -- बरेली। बरेली जंक्शन की मनोरंजन सदन में पानी टंकी पर शनिवार रात 10 बजे एक शराबी पर चढ़ गया। इसके बाद वह चिल्लाने लगा कि अब मैं नीचे कूद जाऊंगा। आसपास के लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर एक घंटे बाद उसे नीचे उतारा। नीचे उतरने पर युवक ने बताया कि वह बदायूं के मूसाझाग का रहने वाला है। उसका नाम सेवाराम है। सेवाराम ने बताया कि वह शराब के नशे में था। उसे कुछ लोगों ने कहा कि इस टंकी पर चढ़कर दिखाओ। उनके उकसावे में आकर वह टंकी पर तो चढ़ गया लेकिन नशे में इतना अधिक था कि नीचे उतरने की उसे हिम्मत नहीं हुई। ऐसे में वह चिल्लाने लगा कि नीचे कूद जाऊंगा। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंच चुकी थी। बाद में सेवाराम को नीचे उतारकर कोतवाली पुलिस अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.