श्रावस्ती, मार्च 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले के जमुनहा विकास खंड के मल्हीपुर कलां ग्राम पंचायत में बन रही पानी की टंकी के निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। गंगापुर गांव के पास निर्माणाधीन इस टंकी में घटिया सामग्री के उपयोग और मानकों की अनदेखी की शिकायत की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस टंकी से अंकार, तिघरवा, गंगापुर, संकल्पा, खमरिया और मलंगगांव सहित कई गांवों को पानी की आपूर्ति की जानी है। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन आरोप है कि फर्श में निर्धारित मानक के बजाय केवल आधा इंच गिट्टी का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।इसके अलावा चारदीवारी के अंदर नाली निर्माण में भी निम्न गुणवत्ता की पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि स्वीकृत योजना में इसका उल्लेख नह...