पानी टंकी की चारदीवारी गिरी, चार बकरियां दबकर मरीं
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- कुंडा, संवाददाता। आंधी के दौरान पानी की टंकी की चारदीवारी गिरने से वहां घास खा रही बकरियां दब गईं। जब तक मलबा हटाकर बकरियों को बाहर निकालते चार बकरियों की मौत हो गई। मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश रहा। बाघराय थाना क्षेत्र के महराजपुर में जल जीवन मिशन की टंकी बनी है। पानी टंकी की सुरक्षा के लिए चारों ओर चारदीवारी बनाई गई है। लोगों का आरोप है कि चारदीवारी की गुणवत्ता सही नहीं होने से बुधवार को आंधी के दौरान चारदीवारी का एक हिस्सा गिर गया। जिससे वहां पर घास खा रही कालू का पुरवा गांव निवासी अशोक सरोज की चार बकरियों की दबकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी से मकान पर गिरा पेड़, तीन लोग घायल बकरियों के मरने से ग्रामीणो में काफी आक्रोश रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.