गाजीपुर, मई 17 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के खड़ौरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी शोपीस बनकर रह गई है। संबंधित गांवों में पानी सप्लाई के लिए पाइप बिछाने का कार्य अब तक अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को घर-घर पानी पहुंचने का इंतजार है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर नल लगाने की बात तो दूर, कई जगहों तक पाइपलाइन भी नहीं पहुंच सकी है। खड़ौरा गांव में पाइप बिछाने के बाद खोदे गए गड्ढों की ईंटें छह महीने बाद भी नहीं लगाई गईं। उखड़ी ईंटें सड़क किनारे पड़ी हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि बारिश शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...