पानी टंकी का निर्माण न होने से किसानों का प्रदर्शन
गंगापार, फरवरी 17 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के अतरौरा गांव सभा में जल जीवन मिशन के तहत पास पानी की टंकी का निर्माण न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जुटे किसान हंडिया तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। एसडीम रावेंद्र सिंह को अवरोध बने दबंग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन लेते हुए किसानों को आश्वासन दिया निर्माण कार्य में कोई व्यवधान नहीं होगा। धरना में विनोद पांडे, नकुल पटेल, अर्चना मिश्रा, विद्या पटेल, ओम प्रकाश, आशा देवी कलराज समेत तमाम थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.