पानी टंकी का निर्माण अधूरा, ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप
आजमगढ़, जून 29 -- मिल्कीपुर,हिन्दुस्तान संवाद। पवई ब्लाक के जल्दीपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रहे पानी टंकी का निर्माण कार्य तीन साल बाद भी पूरा नही हो सका है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को पत्र भेज कर जांच कर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य लापरवाही बरती जा रही है। समय से पानी टंकी का निर्माण न होने से योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है और लोगों को अब भी पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भानु प्रताप, बब्लू, जगदीश, कमलेश,विजयभान, फूलचंद, राजेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा रहा है, जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.