बाराबंकी, मार्च 29 -- सूरतगंज। हर घर जल का सपना दिखाकर शुरू की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन बीकेपुर गांव में अधूरे वादों की मिसाल बनती जा रही है। तीन साल पहले बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ पानी की टंकी का निर्माण आज भी अधूरा है। पाइपलाइन बिछी, नल लगे, लेकिन नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी। गर्मी की आहट के साथ ग्रामीणों की चिंता अब आक्रोश में बदल रही है। विकास खंड सूरतगंज की ग्राम पंचायत सूरतगंज मजरे बीकेपुर में पानी टंकी निर्माण का कार्य 13 अप्रैल 2023 को शुरू हुआ था। विभागीय समय सीमा के अनुसार इसे 12 अप्रैल 2024 तक पूरा कर जलापूर्ति शुरू कर दी जानी थी। लेकिन तय सीमा अवधि बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। तीन वर्ष गुजरने के बावजूद टंकी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी, जिससे योजना की प्रगति पर सवाल उठ रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.