चंदौली, जनवरी 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत सकलडीहा सहित आधा दर्जन गांवों में टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। हाल यह है कि टिमिलिपुर में जल निगम की ओर से दो-दो ट्यूबवेल लगाया गया है लेकिन एक ही ट्यूबवेल से आपूर्ति हो रही है। दूसरा ट्यूबवेल शोपीस बना हुआ है। इसके लिए सोलर लाइट और जनरेटर का इंतजाम किया गया है और संचालन के अभाव में शोपीस बना हुआ है। जिससे लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही पानी टंकी से आधा दर्जन गांवों को पेयजल आपूर्ति हो रही है। जिससे पर्याप्त पानी मिलना मुश्किल हो गया है। इससे करीब पचास हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। गांव के अशोक यादव, अमित कुमार का कहना है कि जल निगम की टंकी पर सोलर लाइट और दो दो जनरेटर रखा गया है। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.