धनबाद, दिसम्बर 9 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बरोरा बस्ती के ग्रामीणों ने सड़क पर पानी छिड़काव की मांग को लेकर सोमवार की शाम पांच बजे एएमपी कोलियरी से लिंक साइडिंग के बीच कोल परिवहन कार्य कर रही खेमका कैरियर का काम पियोर बरोरा के समीप रोक दिया। परिवहन कार्य रोकने से सड़क पर हाइवा की लंबी कतारें लग गईं। बंदी के लगभग एक घंटे बाद शाम के छह बजे बीसीसीएल प्रबंधन और ट्रांसपोर्टिंग प्रबंधन द्वारा पानी छिड़काव करने के आश्वासन के बाद कोल परिवहन कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के काफी नजदीक से कोल परिवहन कार्य होता है। कोयला का सारा डस्ट गांव की ओर उड़कर आता है। सांस लेना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय प्रबंधन ने सुबह शाम सड़क पर पानी छिड़काव करने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.