नई दिल्ली, अगस्त 21 -- मुंबई के पवई इलाके से गुरुवार को एक हैरतअंगेज घटना सामने आई। यहां ट्रांसजेंडर बनकर घूम रहे एक व्यक्ति ने आशीर्वाद देने के नाम पर एक महिला का उसके ही घर में घुसकर यौन उत्पीड़न किया। अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 वर्षीय एयरहोस्टेस को झांसे में लेने के बाद आरोपी ने पहले उस पर किसी तरह का पानी छिड़का। फिर उसने महिला के सिर पर हाथ रखा और फिर उसे हिप्नोटाइस कर उसका बलात्कार कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार दोपहर लगभग 12:20 बजे से 12:50 बजे के बीच हुई। 28 वर्षीय आरोपी अनिल शिंदे ट्रांसजेंडर का वेश बनाकर पवई स्थित एक बहुमंजिला इमारत में घुसा। यहां पहले उसने सिक्योरिटी गार्ड का विश्वास जीता और फिर इमारत की तीसरी मंजिल पर पहुंच ...