बांदा, मार्च 1 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड को पानीदार बनाने के लिए मिशन खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में संदेश को अपनाने पर विचार-विमर्श किया गया। रामबाबू तिवारी ने बताया कि एक फाउंडेशन द्वारा बजरंग सागर किनारे चौपाल आयोजित की गयी। ग्राम अंधाव, बबेरू, बांदा के पदाधिकारी शामिल हुए। जल संचयन के प्रति किसानों और बच्चों को जागरूक किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार की होली प्रकृति केंद्रित होनी मनाई जाए। हर्बल गुलाल के माध्यम से होली मनाई जाए। सूखी होली गुलाल से खेलने में कम पानी की खपत होगी। मुख्य वक्ता रामबाबू तिवारी ने कहा कि आने वाले समय में किसान अधिक से अधिक अपने खेतों में मेडबंदी करवाएं। जिससे वर्षा का जल का संचयन किया जा सके। वर्तमान समय में तालाब और कुआं सूख रहे हैं। इन कुआं और तालाबों को बचाने के लिए पानी चौपाल लगाकर...