मधेपुरा, सितम्बर 14 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली कोसी नदी का पिछले दो दिनों से जलस्तर घटने का सिलसिला जारी है। नदी का पानी घटने के कारण नए इलाकों के लोग राहत महसूस करने लगे हैं। बाढ़ से प्रभावित हुए गांव के लोगों की मानें तो नदी का पानी तो कम हो रहा है, लेकिन उनलोगों की परेशानी अभी कम नहीं हो पा रही है। प्रखंड के निचले इलाकों की लगभग एक दर्जन सड़कें अभी जलमग्न है। सड़क से पानी हटने में अभी और समय लग सकता है। सड़कों पर पानी रहने से सड़क संपर्क बहाल नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: पानी घटने के बाद भी कम नही हो रही परेशानी बाढ़ से प्रभावित हुए मोरसंडा सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के करीब तीन दर्जन से अधिक गांव के लोगों को अभी तक आवागमन के साथ साथ दैनिक कार्य करने में काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा ...