पानी गुणवत्ता जांच को पहुंची अंतर्जनपदीय टीम, नहीं मिली लैब
लखीमपुरखीरी, जून 28 -- पानी पैक कर भेजने वाले प्लांट की व्यवस्थाएं, पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए शासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अन्तर्जनपदीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया। खीरी जिले में चार प्लांटों का निरीक्षण करने के लिए आठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम ने तीन सैम्पल भरे। प्लांटों पर लैब व टेक्नीशियन न मिलने सहित अन्य कमियां मिलने पर प्लांट संचालकों को नोटिसें जारी की गई हैं। शासन के निर्देश पर गठित अन्तर्जनपदीय टीम जिले में पहुंची। चार प्लांटों का निरीक्षण करना था। मौके पर पहुंची टीम को एक प्लांट बंद मिला। जबकि तीन प्लांटों का निरीक्षण किया। यहां से पैक पानी के तीन सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। दो दिवसीय निरीक्षण पर टीम जिले में आई थी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि टीम को जांच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.