पानी गिराने को लेकर हुई मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत
हाजीपुर, जून 16 -- थाना क्षेत्र के शुभई गांव में सड़क पर पानी गिराने को लेकर हुए विवाद और मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। यह भी पढ़ें- पानी गिराने को लेकर हुई मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौतघटना का विवरण इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह शुभई गांव निवासी चंदेश्वर महतो (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय महेन्द्र महतो अपने घर के सामने सड़क पर पानी से पैर धो रहे थे। इसी दौरान सामने स्थित जमीन के मालिक ललन महतो ने सड़क पर पानी गिराने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान ललन महतो ने चंदेश्वर महतो के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.