मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कल्याणी बाड़ा लेन मोहल्ले में घर की सफाई के दौरान गिरे पानी के विवाद में एक युवक व उसकी मां पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि आरोपितों ने न सिर्फ युवक का सिर लोहे की रॉड से मारकर फोड़ दिया, बल्कि बीच-बचाव करने आई उसकी मां के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। घटना को लेकर पीड़ित रवि कुमार उर्फ मोनू पटेल ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि छह मई की शाम करीब पांच बजे वह घर की फर्श को पानी से धो रहा था। इस दौरान पानी के बहाव को लेकर बगल के मकान में रहने वाले आरोपित मनोज राम, प्रह्लाद राम, संतोष राम, आदित्य कुमार, मनीष कुमार और मोनू राम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने इसका विरोध ...