मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी में इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करते हुए करंट लगने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों का विरोध झेलना पडा। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पहुंचकर दुख की घडी में परिवार का ढांढस बंधाया। मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी विनोद पाल हलवाई का काम करता है। बुधवार सुबह उसकी बडी बेटी निधि (21) नहाने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म कर रही थी। पानी को चैक करते हुए अचानक उसके करंट लग गया। करंट लगने पर उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर छोटी बेटी लक्ष्मी (16) बचाने के लिए दौडी तो वह भी करंट की चपेट में आ गयी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.