देवघर, अप्रैल 28 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडारो इन दिनों भीषण गर्मी में जलसंकट से जूझ रहा है। विद्यालय में जल संकट के चलते अध्यनरत स्कूली छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय प्रबंधन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रभारी सचिव प्रभाकर मिश्र, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मुन्ना मंडल, आईटीसी शिक्षक गणेश मंडल, सहायक अध्यापक प्रह्लाद मंडल आदि ने बताया कि विद्यालय परिसर के अंदर एक बोरिंग है, जो बरसात के महीने अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर में पानी देता है। उसके बाद बोरिंग में पानी आना बंद हो जाता है। बोरिंग में मात्र 4 महीने ही पानी आता है, बाकी 8 महीने विद्यालय में पानी खरीदकर मिड डे मिल व पीने के पानी का इंतजाम किया जाता है। यह भी पढ़ें- एक तरफ पानी के लिए मची है हाहाकार, दूसरी तरफ बह रही है...