पानी को लेकर विवाद, पुलिस को दी लूट की सूचना
आजमगढ़, जून 26 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर पेट्रोलपंप पर बुधवार की रात पानी को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पंपकर्मी ने पुलिसकर्मी को फोनकर लूट की सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पूछताछ की। पुलिस की जांच में लूट की घटना झूठी निकली। अतरौलिया निवासी किशन सोनी बाजार में एक पेट्रोलपंप पर मुंशी का काम करता है। उसने पुलिस को फोनकर बताया कि बुधवार की रात वह पेट्रोलपंप बंद कर बिक्री के 440301 रुपये बाइक की डिग्गी में रखकर घर जा रहा था। पेट्रोल पंप से 100 मीटर आगे जोन पर गंगापुर गांव के रास्ते के पास घात लगाए बैठे तीन-चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा सटाकर डिग्गी से रुपये लूटने का प्रयास किए। विरोध करने पर बदमाशो ने उसके साथ मारपीट की। उसकी जेब से 10 हजार रुपये नकदी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.