बलिया, अप्रैल 21 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक गांव में पानी को लेकर घराती-बाराती पक्ष में मारपीट हो गयी। इस घटना में बाराती पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। घटना से नाराज लड़का पक्ष रात में ही बगैर शादी के ही बारात वापस लेकर लौट गया। सुबह लड़की पक्ष के मान-मनौव्वल के बाद मंदिर में शादी की रस्म पूरी की गयी।उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो निवासी शिवनारायण राजभर के पुत्र सोनू की बारात सोमवार की देर शाम उसकर गजियापुर निवासी जितेंद्र राजभर के यहां आयी थी। जनवासे से बाराती नाचते-गाते लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची जहां पर पहले द्वारपूजा और फिर जयमाल का कार्यक्रम हुआ। यह भी पढ़ें- कटनी में पुलिस ने बारातियों पर बुरी तरह बरसाईं लाठियां, दूल्हा-दुल्हन को पकड़कर ले गए थाने- VIDEO इसके बाद अधिकांश बाराती भोजन कर लौट गए थे, जबकि कुछ रिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.