पानी को तरस रहे लोगों का जल संस्थान में प्रदर्शन
कानपुर, जून 18 -- कानपुर, संवाददाता। निराला नगर, जूही, सफेद कॉलोनी, लाल कॉलोनी, पीली कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप होने पर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने भाजपा पार्षद के नेतृत्व में निराला नगर स्थित जोन-3 जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर पानी की मांग की। आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान होश में आओ और पानी सप्लाई चालू करो... जैसे नारे लगाकर नाराजगी जाहिर की। भीषण गर्मी में किदवई नगर के करीब आधा दर्जन इलाके पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे लोगों का गुरुवार को सब्र टूट गया। क्षेत्रीय भाजपा पार्षद अमित जायसवाल के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंच गए। बूंद-बूंद पानी को तरह रहे आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.